'एजुकेट गर्ल्स' को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार - 2025
सफीना हुसैन ने अपने खर्चे से शुरू किया था NGO, अबतक 20 लाख लड़कियों को कर चुकी हैं शिक्षित।
आपको शायद पता हो रेमन मैग्सेसे को एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। यह उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज के लिए निस्वार्थ सेवा की हो। इससे पहले ये सम्मान अरविंद केजरीवाल, कैलाश सत्यार्थी, और रविश कुमार जैसे नामचीन व्यक्तियों को मिल चुका है।
'एजुकेट गर्ल्स' पहला इंडियन ऑर्गेनाइजेशन है, जिसे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।
अभी ये संगठन 'एजुकेट गर्ल्स' 4 राज्यों- मध्यप्रदेश, यूपी, बिहार और राजस्थान के 85 से ज्यादा जिलों के 30,000 से ज्यादा गांवों में काम कर रहा है। इससे 20 लाख से ज्यादा लड़कियों को फायदा हुआ है।
इसके तहत, 23 हजार से अधिक ‘टीम बालिका' वॉलंटियर काम करती हैं। वॉलंटियर घर-घर जाकर स्कूल छोड़ चुकी लड़कियों की पहचान करती हैं, उनके माता-पिता की चिंताओं को दूर करती हैं और दोबारा से स्कूल जाने में उनकी मदद करती हैं।
बहुत बहुत बधाई पूरे 'एजुकेट गर्ल्स' टीम को और सफीना हुसैन जी को 👏🙏